फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Parking on the footpath; pedestrians forced to walk on the road.

Chamba News: फुटपाथ पर पार्किंग, सड़क पर चलने को मजबूर राहगीर

Thu, 03 Sep 2026 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 03 Sep 2026 05:48 AM IST
विज्ञापन
Parking on the footpath; pedestrians forced to walk on the road.
शहर को जाने वाले फुटपाथ पर पार्क किए गए दोपहिया वाहन। संवाद।
चंबा। मणिमहेश यात्रा के तहत जन्माष्टमी स्नान के लिए उमड़ी भीड़ के बीच शहर में दोपहिया वाहनों की संख्या बढ़ गई है। पर्याप्त पार्किंग न होने से यात्री फुटपाथ पर वाहन खड़े करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इससे फुटपाथ बंद होने के कारण राहगीरों को सड़क पर उतरकर गुजरना पड़ रहा है। बुधवार सुबह जीरो पॉइंट से पुराने बस स्टैंड तक बने फुटपाथ पर बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन खड़े होने से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा के लिए बाहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दोपहिया वाहनों पर चंबा पहुंच रहे हैं। शहर में पहले से सीमित पार्किंग होने के कारण यात्रियों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रमेश कुमार, राज कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार, सोनू राम और राकेश कुमार ने कहा कि यात्रा सीजन में हर साल वाहनों की संख्या बढ़ती है लेकिन पार्किंग की व्यवस्था पर्याप्त नहीं की जाती। उन्होंने प्रशासन से यात्रा अवधि के दौरान दोपहिया वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग स्थल चिह्पित करने की मांग की है।

पार्किंग का निर्माण चल रहा है। यात्रा के चलते कुछ स्थल चिह्नित किए जाएंगे, ताकि आगामी राधाष्टमी स्नान के दौरान इस तरह की नौबत न आए। चिराग शर्मा, एसडीएम चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed