फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Monkeys have disturbed the sleep of farmers, who are guarding their fields to protect their maize crops.

Chamba News: बंदरों ने उड़ाई किसानों की नींद, मक्की को बचाने के लिए दे रहे खेतों में पहरा

Thu, 03 Sep 2026 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 03 Sep 2026 05:50 AM IST
विज्ञापन
Monkeys have disturbed the sleep of farmers, who are guarding their fields to protect their maize crops.
सलूणी में मक्की की फ़सल बचाने के लिए बंदरो का पहरा देती महिलाएं : जागरूक पाठक
चंबा। जिले में मक्की की फसल को बंदरों और जंगली सुअरों से बचाना किसानों के लिए चुनौती बन गया है। खेतों में तैयार हो रही फसल की रखवाली के लिए किसान सुबह होते ही परिवार समेत खेतों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि फसल बचाने के लिए कई किसानों को रात में भी खेतों में पहरा देना पड़ रहा है। इससे किसानों की नींद तक उड़ गई है। जिले के मैहला, मंगला, सलूणी, तीसा, भलेई, साहो, चुराह सहित अन्य क्षेत्रों में दिन के समय बंदरों के झुंड खेतों में पहुंचकर मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, रात के समय जंगली सुअरों का आतंक रहता है। सुअर खेतों में घुसकर फसल को रौंदने के साथ उसे बर्बाद कर देते हैं। बंदरों और जंगली सुअरों के लगातार बढ़ते आतंक के कारण किसानों को दिन-रात फसल की निगरानी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान धर्म राम, जोगिंद्र कुमार, किशन कुमार, दलीप सिंह, मेहर चंद और सुनील कुमार आदि ने बताया कि बंदरों और जंगली सुअरों के कारण करीब 30 फीसदी तक मक्की की फसल बर्बाद होने का अनुमान है।
कई खेतों में नुकसान इतना अधिक हो रहा है कि किसानों को पैदावार को लेकर चिंता सताने लगी है। किसान परिवार के सदस्यों की बारी-बारी से ड्यूटी लगाकर खेतों की रखवाली कर रहे हैं।
मक्की की फसल किसानों के लिए आय के साथ पशुओं के चारे का भी प्रमुख साधन है। ऐसे में फसल को नुकसान होने से उन्हें दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से बंदरों और जंगली सुअरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने और फसल नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

कांटेदार तारें लगाने को आवेदन करें किसान
किसान खेतों में कांटेदार तारें लगाने के लिए आवेदन करें, ताकि कोई जानवर खेतों तक न पहुंच सके। डॉ. भूपेंद्र सिंह, उपनिदेशक, कृषि विभाग

सलूणी में मक्की की फ़सल बचाने के लिए बंदरो का पहरा देती महिलाएं : जागरूक पाठक

सलूणी में मक्की की फ़सल बचाने के लिए बंदरो का पहरा देती महिलाएं : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed