{"_id":"6a9814e46975d501dc0a5098","slug":"applications-open-for-admission-to-classes-9-and-11-in-navodaya-vidyalayas-chamba-news-c-88-1-cmb1003-195228-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नवोदय विद्यालय में नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नवोदय विद्यालय में नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
Thu, 03 Sep 2026 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 03 Sep 2026 05:51 AM IST
विज्ञापन
चंबा। जवाहर नवोदय विद्यालय चंबा में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं में लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है। कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी चंबा जिले का निवासी होना चाहिए और वर्ष 2026 में जिला चंबा के किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी विद्यालय में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत होना जरूरी है।
अभ्यर्थी का जन्म एक मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होना चाहिए। कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का वर्ष 2026 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना जरूरी है। इसके लिए जन्मतिथि एक जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। कक्षा नौवीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 और कक्षा 11वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। संवाद