फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The MLA heard the problems of the people in Shalela Bari

Chamba News: शलेला बाड़ी में विधायक ने सुनीं जन समस्याएं

Wed, 02 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The MLA heard the problems of the people in Shalela Bari
चुराह के शलेला बाड़ी पंचायत में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक हंसराज
चंबा। चुराह की ग्राम पंचायत शलेला बाड़ी में विधायक हंसराज ने लोगों की समस्याएं सुनीं। सड़क, बिजली और पानी से संबंधित समस्याओं का निदान करने के लिए विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर उचित दिशा-निर्देश जारी किए। इसके अलावा आश्वासन दिया कि जिन समस्याओं का अधिकारी स्तर पर समाधान नहीं होगा, उन समस्याओं को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह चुराह के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए राजनीति में आए हैं। इसके लिए उन्हें किसी भी स्तर पर जाना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे। इससे पहले उन्होंने भराड़ा पंचायत में पहुंचकर पंचायत प्रधान के घर शोक प्रकट किया। कुछ दिन पहले पंचायत प्रधान का आकस्मिक निधन हो गया था। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर अपनी सांत्वना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed