फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The market smells of peanuts, gajak and rewadi

Chamba News: मूंगफली, गजक और रेवड़ी की खुशबू से महके बाजार

Mon, 12 Jan 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The market smells of peanuts, gajak and rewadi
चंबा में लोहड़ी पर्व को लेकर खरीदारी करते लोग।संवाद
चंबा। लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों में मूंगफली, गजक, रेवड़ी, चिड़वे और पॉपकॉर्न की मांग काफी बढ़ गई है। नए साल के पहले बड़े पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व नजदीक आते ही लोग खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के बाजारों में ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग पारंपरिक अनाज, मिठाइयों और पर्व से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी करते नजर आए।
बाजार में मूंगफली 150 से 200 रुपये प्रति किलो, रेवड़ी 40 से 100 रुपये, गजक 50 से 200 रुपये, चिड़वे 20 से 50 रुपये, तिल गजक 70 से 100 रुपये और पॉपकॉर्न 20 से 50 रुपये प्रति पैकेट के हिसाब से बिक रहे हैं।
विज्ञापन

चंबा में लोहड़ी का पर्व हर वर्ष पारंपरिक उल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए खास महत्व रखता है। वर्ष के पहले पर्व के रूप में लोग इसका लंबे समय से इंतजार करते हैं। 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने घरों में लोहड़ी का दहन कर एक-दूसरे को बधाई देते हैं और मूंगफली, रेबड़ी और मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हैं। मान्यता है कि अग्नि में अन्न अर्पित करने से पूरे वर्ष घर में सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करते हैं और उसके बाद मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed