फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The last date for insurance of wheat and barley crops is December 15: Deputy Commissioner

गेहूं और जौ की फसलों की बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर : उपायुक्त

Sun, 14 Dec 2025 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Dec 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
The last date for insurance of wheat and barley crops is December 15: Deputy Commissioner
चंबा। रबी मौसम 2025-26 के लिए गेहूं व जौ की फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है, जहां गेहूं की फसल के लिए 72 रुपये प्रति बीघा प्रीमियम देय है तथा प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने पर अधिकतम 4800 रुपये प्रति बीघा का मुआवज़ा प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि जौ की फसल के लिए 60 रुपये प्रति बीघा प्रीमियम देय है तथा नुकसान की स्थिति में अधिकतम 4000 रुपये प्रति बीघा की भरपाई की जाती है। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी लोक मित्र केंद्र, जन सेवा केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल pmfby.gov.in के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा सरलता से करवा सकते हैं। इसके लिए किसान को केवल अपनी फोटोग्राफ, पहचान पत्र तथा खेत के खसरा नंबर का प्रमाण प्रस्तुत करना होता है। सभी ऋणी किसानों को संबंधित वित्तीय संस्थान द्वारा स्वतः बीमित किया जाएगा। यदि कोई ऋणी किसान योजना का लाभ नहीं लेना चाहता तो वह बैंक शाखा में घोषणा पत्र जमा करवा सकता है। जिले के भरमौर, चंबा, पांगी, सलूणी व तीसा ब्लॉकों के किसान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत रबी मौसम 2025-26 की फसल आलू का बीमा 31 जनवरी 2026 तक और सेब का 20 दिसंबर 2025 तक करवा सकते हैं। इस योजना के संचालन के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी को अधिकृत किया गया है। आलू की फसल का बीमा करवाने के लिए किसान को 500 रुपये प्रति बीघा प्रीमियम देना होगा। प्राकृतिक कारणों से फसल क्षति होने पर अधिकतम 10 हजार प्रति बीघा तक मुआवज़ा देय होगा। इस कार्य के लिए कशेमा जनरल इंश्योरेंश कंपनी को अधिकृत किया गया है। उपायुक्त नें कृषि विभाग, बीमा कम्पनी और सभी बैंकों से आपसी समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक किसानों को फ़सल बीमा योजना से जोड़ने विशेषकर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) धारक सभी किसानों का फसल बीमा करवाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed