{"_id":"664e25a8191765505c002776","slug":"the-injured-person-died-after-falling-from-the-road-chamba-news-c-88-1-ssml1006-125419-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सड़क से नीचे गिरने से घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सड़क से नीचे गिरने से घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम
Wed, 22 May 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 22 May 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पर्यटन खज्जियार के पास मियाड़ी गला में सड़क से नीचे गिरने से घायल व्यक्ति का मंगलवार को देहांत हो गया। मृतक की पहचान दीना नाथ पुत्र अमर सिंह निवासी गांव द्रम्मण डाकघर साच के रूप में हुई है।
वह 19 मई को मियाड़ी गला के पास गिरने से घायल हो गया। इसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। 20 को उसका मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन किया गया, लेकिन इसके बाद भी उसकी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। इसके चलते चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। परिजन उसे टांडा लेकर रवाना हुए, लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने चंबा में शव का पोस्ट मार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
--