फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The garbage-filled vehicle became a puzzle, in Bharmour Chowk till night... empty in the morning.

Chamba News: कूड़े से भरी गाड़ी बनी पहेली, रात तक भरमौर चौक में... सुबह होते ही खाली

Sun, 30 Nov 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 30 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
The garbage-filled vehicle became a puzzle, in Bharmour Chowk till night... empty in the morning.
चंबा। शहर के वार्डों से कूड़ा उठाने के बाद नगर परिषद की गाड़ी भरमौर चौक पर रातभर खड़ी रहती है। सुबह होते ही यह गाड़ी खाली हो चुकी होती है। अब यह कचरा कहां जाता है, यह सवाल लोगों के बीच पहेली और चर्चा का विषय बन चुका है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विनोद कुमार, गुरमीत सिंह, सुरेश ठाकुर, बीर सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, संजय शर्मा, महिंद्र सिंह और नरेश कुमार ने बताया कि रात होने तक कचरे की गाड़ी शहर से बाहर नहीं जाती तो अगली सुबह उसमें भरा कचरा कहां ठिकाने लगाया जा रहा, यह काफी चिंता का विषय है। इसमें प्रशासन को गंभीरता दिखाने की जरूरत है।
विज्ञापन

आसपास के इलाकों में नदी और नालों के किनारे कचरे का ढेर लग चुका है। उन्होंने आशंका जताई है कि अगर कचरा कूड़ा संयंत्र तक नहीं पहुंच रहा तो इसका ठिकाना आखिरकार नदी और नालों में ही लगाया जा रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुरांह स्थित कूड़ा संयंत्र केंद्र लंबे समय से बंद पड़ा है, क्योंकि वहां लगीं मशीनें आग की चपेट में आकर जल चुकी हैं। वहीं, मरेड़ी में जहां कचरे के निष्पादन की व्यवस्था की गई थी, वहां भी स्थानीय लोग आपत्ति जता रहे हैं। इस स्थिति में रोजाना टनों कचरा इकट्ठा होने के बावजूद उसका उचित निष्पादन नहीं हो पा रहा है।
शहरवासियों का कहना है कि यदि समय रहते कचरे के निष्पादन की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो इसका प्रतिकूल असर आसपास के पर्यावरण पर पड़ेगा। नदी और नालों में कचरे का बढ़ता ढेर जल, वायु, और मृदा प्रदूषण का कारण बन सकता है, जिससे यहां के प्राकृतिक संसाधनों पर भारी दबाव पड़ेगा।

खुले में कचरा फेंकना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यदि नगर परिषद की ओर से नदी और नालों में कचरा फेंका जा रहा है, तो इसके खिलाफ जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। राहुल शर्मा, सहायक अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed