फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The family members who came from Jammu created a ruckus, the body was taken after four hours

Chamba News: जम्मू से आए परिजनों ने किया हंगामा, चार घंटे बाद लिया शव

Thu, 25 Jan 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Jan 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
The family members who came from Jammu created a ruckus, the body was taken after four hours
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक गोवंश तस्करी के आरोपी की ढांक से गिरकर मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने पांगी के स्थानीय युवाओं पर हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव लेने से इनकार कर दिया। करीब चार घंटे तक यह हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

इसके बाद गिरफ्तार तस्करी के आरोपी अन्य लोगों की बात सुनने के बाद मृतक के परिजन माने। आरोपियों ने मृतक के भाई इरफान को बताया कि रात को भागते समय अंधेरे में ढांक में गिरने से मोहम्मद इमरान की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन माने और शव लेने पर राजी हुए। उधर, जम्मू-कश्मीर से परिजनों के साथ आई पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पांगी पुलिस ने तीनों आरोपियों को लाहौल पुलिस के हवाले कर दिया है। तीनों के खिलाफ लाहौल पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। देरशाम को मृतक के परिजन शव लेकर जम्मू रवाना हो गए। लाहौल-स्पीति के तिंदी के हरौली में पशु चोरी कर लोगों के भागने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने पुर्थी पंचायत के छौउ गांव में नाका लगा दिया। छौउ में रास्ता बंद होने का आभास होते ही आरोपी वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस थाना पांगी को दी। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया। देर रात को एक आरोपी की ढांक से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय मोहम्मद इमरान पुत्र निजामुद्दीन निवासी अफानी पाडर अठोली जिला किश्तवाड़ जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। शहबाज राशिद पुत्र अब्दुल राशिद गांव व डाकघर छातडू जिला किश्तवाड़, अल्ताफ हुसैन पुत्र लाखा खांडे और साजिद मोहम्मद पुत्र अब्दुल राशिद गांव किडरू पाडडर जिला किश्तवाड़ को पुलिस ने बुधवार सुबह पकड़ लिया।

वीरवार को जम्मू पुलिस को साथ लेकर पांगी पहुंचे मृतक के भाई इरफान समेत ग्रामीणों ने स्थानीय युवाओं पर भाई की हत्या का शक जताया और हत्या का केस दर्ज करने की मांगपर अड़े रहे। दोपहर बाद चले हंगामे के बीच अन्य आरोपियों ने बताया कि रात के अंधेरे में यहां-वहां भागते समय ढांक से गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या का शक जताया था।


अन्य आरोपियों ने बताया कि रात के अंधेरे में भागने और रास्ता न दिखाई देने पर ढांक से गिरकर उसकी मौत हुई है। इसके बाद परिजन शव लेने को लेकर मान गए और पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। लाहौल में तीनों के खिलाफ पशु तस्करी को लेकर मामला दर्ज हुआ है। लाहौल पुलिस को तीनों आरोपी सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed