फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The enthusiasm of elderly women inspired

Chamba News: बुजुर्ग महिलाओं के उत्साह ने किया प्रेरित

Thu, 28 May 2026 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
The enthusiasm of elderly women inspired
भरमौर में मतदान करने लाठी के सहारे जाती 87 साल की गीता देवी। संवाद
बनीखेत (चंबा)। पंचायतीराज चुनावों के दूसरे चरण के मतदान में टप्पर, नैनीखड़ और ढलोग पंचायतों में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं और युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्राम पंचायत टप्पर में 89 वर्षीय पानो देवी और 95 वर्षीय कैलाशो देवी ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बुजुर्ग महिलाओं के उत्साह ने अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित किया। वहीं, ग्राम पंचायत नैनीखड्ड़ में 86 वर्षीय जुगनो देवी ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। नैनीखड्ड़ पंचायत में ही 19 वर्षीय कंगना ने अपने जीवन का पहला मतदान किया। पहली बार वोट डालने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा बीमारी की हालत में भी चुहरू राम मतदान करने पहुंचे। उनके बेटे रणजीत सिंह उन्हें मतदान केंद्र तक लेकर आए ताकि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। ग्राम पंचायत नैनीखड्ड़ के वार्ड-03 लहरू तथा ढलोग पंचायत के बडेरू मतदान केंद्र में भी पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। ग्राम पंचायत टप्पर में दोपहर तीन बजे के बाद भी मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed