{"_id":"664e2448d9b9b5925403941c","slug":"the-electricity-board-could-not-make-a-plan-to-remove-the-web-of-wires-chamba-news-c-88-1-cmb1003-125456-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तारों के मक्क्ड़जाल हटाने के लिए योजना नहीं बना पाया बिजली बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तारों के मक्क्ड़जाल हटाने के लिए योजना नहीं बना पाया बिजली बोर्ड
Wed, 22 May 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 22 May 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा शहर में बिजली के खभों पर लगा मकड़ जाल।संवाद
चंबा। शहर में बिजली के तारों का मक्कड़जाल सुंदरता पर ग्रहण लगा रहा है। आज तक इसे हटाने करने के लिए योजना तैयार नहीं हो पाई है।
हालांकि, बोर्ड की ओर से मक्कड़जाल को व्यवस्थित करने के प्रयास तो किए गए, मगर इससे निजात नहीं मिल पाई है। लोगों का मत है कि बाहरी राज्यों की तरह अगर चंबा शहर में भूमिगत बिजली लाइनें बिछाई जाती हैं तो इससे शहर को बदसूरत करने वाली समस्या का समाधान हो जाएगा। साथ ही शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।
नगर परिषद चंबा के तहत 11 वार्ड आते हैं। इन वार्डाें में जगह जगह तारों के मक्कड़जाल बने हुए हैं। इस कारण बारिश के दौरान अप्रिय घटना का अंदेशा बना रहता है। शहर की सुंदरता पर भी असर पड़ रहा है। शहरवासियों में किशाेर कुमार, संजय सिंह, लक्ष्मीदास, अमरीश सिंह, शक्ति प्रसाद और देविया राम ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में भूमिगत लाइनें बिछाई गई हैं। इससे इन क्षेत्राें में बिजली के तार खुले में नहीं दिखते। अगर इस तरह का प्रयास चंबा शहर में होता है तो काफी राहत मिलेगी। बताया कि करीब तीन साल पहले बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने ऐसी व्यवस्था करने के प्रयास तो किए थे, मगर धरातल पर यह प्रयास आज तक नहीं दिख पाए हैं। उधर, बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राजीव ठाकुर ने कहा कि इस बारे में अभी तक कोई प्रस्ताव तैयार नहीं किया गया है। भविष्य में इसकी संभावना तलाशी जा सकती है।
--