फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The doors of the new building for the medical college did not open, expectations from the new year are immense

Chamba News: मेडिकल कॉलेज के लिए नहीं खुले नए भवन के द्वार, नए साल से उम्मीदें अपार

Thu, 26 Dec 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
The doors of the new building for the medical college did not open, expectations from the new year are immense
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज सरोल।संवाद
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के सरोल में बने नए भवन में मरीजों को साल 2024 में इलाज करवाने की सुविधा नहीं मिल पाई। हालांकि अगस्त में मिंजर मेले के समापन अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इस भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री से करवाने की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन, उद्घाटन का कार्यक्रम रद्द हो गया। वहीं, प्रबंधन ने आधा दर्जन से अधिक विभागों को भी सरोल में बने नए भवन में शिफ्ट करने की जो योजना बनाई थी। वह भी पूरी नहीं हो पाई। ऐसे में अब नए साल में लोगों को सरोल के नए भवन में स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती हैं। 300 करोड़ की लागत से सरोल में मेडिकल कॉलेज का नया भवन बनाया जा रहा है। प्रथम चरण का कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे चरण का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और अन्य विभाग चलाए जा रहे हैं। इसकी वजह से मरीजों को वहां कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी के बाहर जगह कम होने के कारण मरीजों को धक्के खाने पड़ते हैं। जबकि वार्डों में भी मरीजों की संख्या के अनुरूप बिस्तरों की संख्या कम है। ऐसे में जिले के लोग इसी आस में थी कि 2024 में उन्हें मेडिकल कॉलेज के नए भवन में इलाज करवाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


ट्रामा सेंटर भी शुरू
सरोल में प्रबंधन की तरफ से ट्रामा सेंटर भी शुरू किया है। इस सेंटर में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की मशीनें स्थापित की गई हैं। ट्रॉमा सेंटर में गंभीर रूप से घायल और बीमार मरीजों का इलाज करने के लिए जरूरी जीवनदायिनी मशीनें उपलब्ध रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार चंबा के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। सरोल में मेडिकल कॉलेज का भवन तैयार है। लेकिन वहां पर मरीजों को सेवाएं मुहैया नहीं करवाई जा रही है।
पवन नैयर, पूर्व विधायक, भाजपा
नए भवन में मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री जल्द ही इस भवन का उद्घाटन करेंगे।
नीरज नैयर, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed