{"_id":"633f1588c237e60fdd6e406f","slug":"the-diesel-of-the-government-bus-ran-out-on-the-way-chamba-news-sml4241062116","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में ही खत्म हो गया सरकारी बस का डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में ही खत्म हो गया सरकारी बस का डीजल
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। आयल-नकरोड़-चांजू रूट पर जा रही एचआरटीसी की बस का तेल नकरोड़ बाजार में ही खत्म हो गया। आधे घंटे तक कोई भी व्यवस्था न होने पर मजबूरन निजी दुकान से डीजल खरीद कर बस में डाला गया। इसके बाद बस अपने निर्धारित रूट पर रवाना हो पाई। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें कहीं बीच राह हांफ रही हैं तो कई बसों का निर्धारित स्थान तक पहुंचने से पहले ही डीजल खत्म हो रहा है। बसों में अक्सर आने वाली तकनीकी खराबियों का सवारियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। वीरवार सुबह 8:00 बजे 42 सवारियों को लेकर बस चांजू के लिए रवाना हुई। नकरोड़ बाजार में सुबह 9:00 बजे बस पहुंचने पर उसका डीजल खत्म हो गया। चालक-परिचालक ने तुरंत प्रबंधन को इसके बारे में अवगत करवाया। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकला।
आखिरकार प्रबंधन के आदेशानुसार उन्होंने निजी दुकान से तेल खरीद कर बस में डाला। करीब आधे घंटे तक बस में सवारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सवारियों राजीव कुमार, नरेश कुमार, योगराज, प्रकाश चंद आदि ने बताया कि बस आधे घंटे तक नकरोड़ बाजार में खड़ी रहने से वे समय पर अपने गंतव्यों तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
आरएम चंबा साहिल कपूर ने बताया कि बस का डीजल खत्म होने के कारण कुछ देरी के लिए बस रुकी थी जो बाद में अपने रूट पर रवाना हो गई।