{"_id":"6a96b65d8409aab549082571","slug":"the-dc-assessed-the-status-of-studies-by-interacting-directly-with-students-in-schools-chamba-news-c-88-1-ssml1004-195172-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डीसी ने स्कूलों में बच्चों से सीधा संवाद कर जानी पढ़ाई की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डीसी ने स्कूलों में बच्चों से सीधा संवाद कर जानी पढ़ाई की स्थिति
Wed, 02 Sep 2026 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 02 Sep 2026 04:56 AM IST
विज्ञापन
स्कूल निरीक्षण पर पहुंचे उपायुक्तचंबा बच्चों से संवाद करते हुए। स्कूल प्रबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुंदला और कोलका के राजकीय केंद्रीय और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों में शैक्षणिक सुविधाओं, विद्यार्थियों की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उपायुक्त ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर पढ़ाई, स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं और उनकी रुचियों की जानकारी ली। उन्होंने अभ्यास पुस्तिकाओं और कक्षा कार्य की जांच भी की। शिक्षकों को विद्यार्थियों की नियमित अभ्यास करवाने और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्कूलों में स्वच्छता, अनुशासन और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। अभिभावकों से संवाद कर बच्चों की पढ़ाई में नियमित रुचि लेने और स्कूल के साथ समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान खंड विकास अधिकारी मैहला बशीर खान, ओएसडी उमाकांत सहित संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य और मुख्य अध्यापक मौजूद रहे।