फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The corporation management will send as many special buses as the demand comes.

Chamba News: जितनी आएगी मांग, उतनी विशेष बसें भेजेगा निगम प्रबंधन

Sat, 19 Oct 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 19 Oct 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
The corporation management will send as many special buses as the demand comes.
चंबा। एचआरटीसी का चंबा डिपो दीपावली पर लोगों की मांग के अनुसार विशेष बसें चलाएगा। 27 अक्तूबर से एक नवंबर को दिवाली तक विशेष बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली, चंडीगढ़ सहित बाहरी राज्यों और जिलों के लिए लोगों की मांग के अनुसार बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के चंबा डिपो से हर साल दिवाली पर पांच-पांच विशेष बसें चलाता है। ये स्पेशल बसें दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी और नालागढ़ से आने वाले यात्रियों को लेकर चंबा पहुंचती हैं। इससे लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होती है। विशेष बसें चलने से लोगों को भी सुविधा होती है, क्योंकि निर्धारित रूटों पर दौड़ने वाली बसें त्योहारी सीजन में सवारियों से भरी रहती हैं। भीड़ ज्यादा होने पर कई बार लोगों को बसों में खड़े-खड़े भी सफर करना पड़ता है। साथ ही कई बार बस न मिलने पर उन्हें घर पहुंचने में भारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में निगम प्रबंधन हर साल यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष बसों की व्यवस्था करता है। हिमाचल से बाहर रहने वाले जिले के लोग दिवाली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए घर आते हैं। ऐसे में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए निगम प्रबंधन प्रयासरत है।
विज्ञापन

वहीं, स्पेशल बसें चलने से निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी। निगम ने दावा किया है कि लोग जितनी बसों की मांग करेंगे, उतनी विशेष बसें भेजी जाएंगी। इन्हें लाने और छोड़ने की जिम्मेदारी उन्हीं स्पेशल बसों की होगी। लोगों की मांग आते ही 27 अक्तूबर से एक नवंबर तक स्पेशल बसें चलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि 27 अक्तूबर से एक नवंबर तक बाहरी लोगों के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। कहा कि लोग जितनी मांग करेंगे, उतनी निगम की ओर से बसें चलाई जाएंगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed