{"_id":"61965839556b420cfa163584","slug":"the-car-overturned-from-the-road-got-stuck-in-the-tree-the-death-of-the-doctor-chamba-news-sml390618339","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से पलटी कार पेड़ से अटकी, डॉक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से पलटी कार पेड़ से अटकी, डॉक्टर की मौत
विज्ञापन
नकरोड़-चांजू सड़क से नीचे अनियंत्रित हो गिरी कार पेड़ के साथ अटक गई।
- फोटो : Chamba
चंबा। उपमंडल चुराह के तहत चांजू-नकरोड़ संपर्क मार्ग पर चमयाग कैंची मोड़ के समीप एक निजी कार सड़क से पलटकर एक पेड़ से अटक गई। हादसे में युवा डॉक्टर की मौत हो गई। कार में चालक के सिवा कोई भी मौजूद नहीं था। मृतक की पहचान डॉ. अंकुश (26) पुत्र धर्म सिंह वासी वार्ड नंबर तीन जेल रोड जिला मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नकरोड़ में अनुबंध पर तैनात था। बुधवार देर शाम डॉक्टर अंकुश वैक्सीनेशन कैंप से वापस नकरोड़ की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चमयाग कैंची मोड़ के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से पलटकर पेड़ से अटक गई।
कार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलावस्था में डॉ. अंकुश को बाहर निकालकर उपचार के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सक ने डॉ. अंकुश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल तीसा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
डीएसपी मुख्यालय अभिमन्यु वर्मा ने कार हादसे में चिकित्सक की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। उधर, युवा डॉक्टर की मौत से इलाके में मातम पसर गया है। वहीं, परिजनों पर भी मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है।