फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The bus parked outside Dharamshala base could not be repaired for four days

Chamba News: चार दिन से नहीं हो पाई धर्मशाला अड्डे के बाहर खड़ी बस की मरम्मत

Thu, 29 Aug 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 29 Aug 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
The bus parked outside Dharamshala base could not be repaired for four days
चंबा। परिवहन निगम के चंबा डिपो में बसों की कमी चल रही है। डिपो की अधिकतर बसें मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, धर्मशाला में चंबा डिपो की खराब एक बस चार दिन बाद भी ठीक नहीं की गई है। बस की मरम्मत करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा है। हालांकि, निगम यह दावा कर रहा है कि बस में तकनीकी खराबी आने के कारण यह समस्या है। धर्मशाला डिपो से ही कर्मचारी बस की मरम्मत करेंगे। बीते चार दिन से कोई मेकेनिक बस की मरम्मत करने के लिए नहीं पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार मणिमहेश यात्रा के लिए चंबा डिपो से 34 से अधिक बसें चलाई हैं। लंबे रूटों की बस सेवा चल रही है। बीते चार दिन पहले चंबा से धर्मशाला रूट पर निकली बस धर्मशाला बस अड्डे के बाहर खड़ी हैं। मरम्मत न होने से बस धूल फांक रही है। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल ने बताया कि खराब बस की मरम्मत को लेकर व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही यह बस अपने रूट पर दोबारा चलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed