{"_id":"67016b698bf2dbe6af07cb26","slug":"the-bus-going-from-chamba-to-panel-stopped-just-three-kilometers-away-chamba-news-c-88-1-cmb1003-134507-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीन किमी दूर ही हांफ गई चंबा से पनेल जा रही बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीन किमी दूर ही हांफ गई चंबा से पनेल जा रही बस
Sat, 05 Oct 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा से पनेला के लिए निकली एचआरटीसी की बस हरदासपुरा चौक के समीप खराब हो गई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस में करीब तीस से अधिक सवारियां थीं।
चालक और परिचालक ने बस खराब होने की सूचना निगम कार्यालय में दी। यहां से दूसरी बस भेजी गई। करीब चालीस मिनट इंतजार करने के बाद दूसरी पहुंची। इसके बाद यात्री अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए।
जानकारी के अनुसार यह बस करीब सवा तीन बजे अपने रूट के लिए न्यू बस स्टैंड चंबा से रवाना हुई। करीब तीन किलोमीटर का सफर तय करने के बाद ही बस खराब हो गई। इसके बाद दूसरी बस के माध्यम से यात्री रवाना हुए। यात्रियों में अमित कुमार, सरोज देवी, चंपा देवी, गौरव कुमार, राकेश कुमार और रोशन लाल का कहना है कि निगम की बसें बीच राह खराब हो रही हैं। इसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि सरकार की ओर से बेहतर परिवहन सेवा के दावे तो किए जाते हैं, मगर बसें बीच राह खराब हो रही हैं। यात्रियों ने सरकार से मांग की है कि चंबा के लिए नई गाड़ियों की व्यवस्था की जाए। आरएम चंबा शुगल सिंह का कहना है कि इस बारे में सूचना मिली थी। कहा कि दूसरी गाड़ी भेजकर यात्रियों को रवाना कर दिया है। कई बार तकनीकी खराबी के चलते बसें खराब हो जाती है।
विज्ञापन
--