फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The ax hit the deodar trees in the Chaunri forest of Pangi

Chamba News: पांगी के चौंरी जंगल में देवदार के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

Sat, 15 Apr 2023 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 15 Apr 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
The ax hit the deodar trees in the Chaunri forest of Pangi
चंबा के पांगी क्षेत्र में काटा गया देवदार का पेड़।संवाद
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में वन विभाग की साच बीट के चौंरी जंगल में देवदार के आधा दर्जन हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई है। इसका पता तब चला जब कुछ दिन पहले स्थानीय लोग गुच्छी की तलाश में जंगल में निकले। इस दौरान उन्हें जंगल में देवदार के हरे-भरे पेड़ कटे हुए मिले। मौके पर काटे गए देवदार के स्लीपर भी पड़े हुए थे। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काटे गए पेड़ों का मुआयना किया और इसके बारे में वनमंडलाधिकारी को भी सूचना दी। वनमंडल अधिकारी ने मामले की गहनता से जांच करवाने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। यह टीम वन खंड अधिकारी साच की अगुवाई में पूरे मामले की जांच करेगी। जंगल में सर्दियों के दौरान अन्य पेड़ों पर भी कुल्हाड़ी न चलाई गई हो इसको लेकर भी पूरी जांच-पड़ताल की जाएगी। टीम की रिपोर्ट आने के बाद विभाग अपनी आगामी कार्रवाई को अंजाम देगा।
विज्ञापन

सर्दियों से पहले वन विभाग इस बात को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहा था कि जंगल में किसी प्रकार का अवैध कटान नहीं होने दिया जाएगा। इसको लेकर वन रक्षक अपनी बीटों में नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे। ऐसे में चौंरी जंगल में हुए अवैध कटान को देखकर यही लग रहा है कि शायद सर्दियों में संबंधित बीट के कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी ईमानदारी के साथ नहीं निभाई है। इन सब पहलुओं की बारीकी से जांच करने के लिए वनमंडलाधिकारी ने जांच टीम का गठन किया है जो पूरे मामले की गहनता से जांच करेगी।
विज्ञापन

चौंरी जंगल में देवदार के पेड़ों के कटने की सूचना मिली है। इसकी पूरी जांच-पड़ताल करवाने के लिए टीम का गठन किया गया है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगामी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -सचिन शर्मा, वनमंडल अधिकारी पांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed