{"_id":"6894da450008c2fde400a9dc","slug":"the-announcement-of-three-percent-dearness-allowance-proved-to-be-empty-bedi-chamba-news-c-88-1-cmb1003-157769-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरी साबित हुई तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा : बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरी साबित हुई तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा : बेदी
Thu, 07 Aug 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा लक्ष्मण कल्ब में बैठक के दौरान मौजूद हिम आंचल पेशनर संघ के पदाधिकारी और सदस्य।संवाद
चंबा। लक्ष्मण क्लब चंबा में हिम आंचल पेंशनर वेलफेयर संघ की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रधान प्रेम सिंह बेदी ने की। इस दौरान बेदी समेत पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने इस साल मार्च और हिमाचल दिवस के मौके पर पांगी में तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त देने की घोषणा की थी। आज दिन तक यह घोषणा सरकार की ओर से पूरी नहीं की गई है। इसके चलते पेंशनरों में काफी रोष है।
उन्होंने बताया कि पेंशन संशोधन और बकाया राशि एक जनवरी 2016 से देय है। कई बार आग्रह करने के बावजूद सरकार की ओर से इसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। सरकार इन लाभों का वर्गीकरण कर भुगतान कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन लाभों का भुगतान एकमुश्त किया जाए, ताकि पेंशनरों को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से हिमकेयर कार्ड का संचालन बंद कर दिया है। इससे मरीजों के इलाज के रुकावट पैदा हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की हे कि हिमकेयर कार्डाें को संचालन पुन शुरू किया जाए। बैठक में शिवचरण चंद्रा, गुरमीत सिंह चंद्रा, कर्म चंद, पवन बेदी, बलदेव राज और देवी प्रसाद आदि सदस्य मौरूद रहे।