{"_id":"64665cc14886ee3a120f8236","slug":"telemedicine-service-restored-after-one-month-relief-to-patients-chamba-news-c-19-1-156256-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: टेलीमेडिसन सेवा एक माह बाद बहाल, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: टेलीमेडिसन सेवा एक माह बाद बहाल, मरीजों को राहत
Thu, 18 May 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 18 May 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के मरीजों को एक महीने के बाद टेलीमेडिसन सेवाएं मिलनी शुरू हुई हैं। वीरवार को चंबा मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने जिले की पीएचसी में आने वाले मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दिया। पोर्टल बंद होने के कारण इन मरीजों को विशेषज्ञ से प्राथमिक जांच करवाने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज का रुख करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने टेलीमेडिसन की बंद सेवाओं की खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। खबर छपते ही स्वास्थ्य विभाग तुरंत हरकत में आ गया। विभाग ने बंद पड़े ई संजीवनी पोर्टल को दोबारा शुरू कर दिया है। बुधवार को एक दर्जन मरीजों को विशेषज्ञों ने ऑनलाइन परामर्श दिया जबकि वीरवार को भी दर्जनों मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दिया गया।
गौरतलब है कि ई संजीवनी पोर्टल के जरिये जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के साथ जोड़ा गया है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में एलसीडी लगाई गई है जहां पर विशेषज्ञ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले उन मरीजों का इलाज करते हैं जिन्हें विशेषज्ञ से जांच करवाने की जरूरत होती है। ऐसे मरीजों को ई संजीवनी पोर्टल के जरिये ऑनलाइन परामर्श दिया जा रहा है। कार्यक्रम के नोडल अफसर डॉक्टर आदित्य कश्यप ने बताया कि ई संजीवनी पोर्टल शुरू हो चुका है। विशेषज्ञ नियमित रूप से दूरदराज के मरीजों को ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श दे रहे हैं।