फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teesa-Bairagarh road remained closed for two hours due to heavy debris coming from the hill.

Chamba News: पहाड़ी से भारी मलबा आने से दो घंटे बंद रहा तीसा-बैरागढ़ मार्ग

Sat, 21 Oct 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Oct 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Teesa-Bairagarh road remained closed for two hours due to heavy debris coming from the hill.
चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास जर्जर पहाड़ी को गिराने के दौरान मार्ग से मलबे को
तीसा (चंबा)। पहाड़ी से टनों के हिसाब से मलबा आने से तरवाई पुल के पास तीसा-बैरागढ़ मार्ग दो घंटे तक बंद रहा। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने के कारण स्कूल-कॉलेज विद्यार्थी, नौकरीपेशा और जरूरी कार्य से जाने वाले लोग समय से नहीं पहुंच पाए। शनिवार सुबह 9:25 बजे पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। इससे दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही थमी रही। भंजराडू और बैरागढ़ की तरफ दोपहिया और चौपहिया वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मार्ग बंद होने से बैरागढ़ देवीकोठी, बौदेड़ी-मंगली क्षेत्र से सरकारी कार्यालयों में काम-काज के सिलसिले में निकले लोग गाड़ियों में ही मार्ग बहाल होने का इंतजार करते रहे। सुबह 11:25 बजे मार्ग बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर तरवाई पुल के पास पहाड़ी की कटिंग का काम चल रहा है। बीच-बीच में पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम जारी है। इस मार्ग पर 11 अगस्त, 2023 को पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से तरवाई पुल के पास 6 पुलिस जवानों और टैक्सी चालक की मौत हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने पहाड़ को गिराने का निर्णय लिया था। अग्निशमन विभाग ने पानी की बौछार कर पहाड़ को गिराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब लोक निर्माण विभाग ने 75 मीटर लंबे और 60 मीटर ऊंचे पहाड़ को गिराने के लिए करीब 47 लाख रुपये के टेंडर किए हैं। इसका कार्य शुरू हो चुका है। पहाड़ को गिराने के लिए मशीनरी के लिए 40 मीटर का रास्ता भी बनाया गया है। पहाड़ के एज पर कार्य चल रहा है। इस कारण पहाड़ से पत्थर गिरने का क्रम जारी है। शनिवार सुबह भी भूस्खलन के कारण वाहन चालकों, बसों में बैठी सवारियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानियां पेश आईं। लोगों में नरेश कुमार, प्रकाश चंद, दलीप कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, अशोक कुमार, नारायण सिंह और योगराज ने बताया कि सुबह 11 बजे के बाद और साढ़े 5 बजे के बाद ही पहाड़ी के कटाई का कार्य करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव बिष्ट ने बताया कि कार्य करवा रहे ठेकेदार को लिखित में निर्देश जारी किए गए हैं कि सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे के बाद और शाम को साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक कार्य को बंद रखा जाए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed