फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teams went to the fields to investigate yellow rust

Chamba News: पीला रतुआ की जांच के लिए खेतों में उतरीं टीमें

Sat, 14 Mar 2026 03:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
Teams went to the fields to investigate yellow rust
बीमारी से बचाव के लिए कृषि विभाग अलर्ट
विज्ञापन

हर खंड में पांच-पांच टीमों का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कृषि विभाग ने पीला रतुआ के संक्रमण से बचाव के लिए किसानों को अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चंबा, भरमौर, सलूणी, चुराह, मैहला और भटियात में पांच-पांच विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें खेतों में जाकर गेहूं की फसल का निरीक्षण कर रही हैं, जिससे पीला रतुआ के लक्षणों का पता लगाकर किसानों को समय रहते बचाव के उपाय अपनाने में मदद मिल सके। कृषि विभाग की टीमें किसानों को रतुआ से बचाव के उपाय भी समझा रही हैं। संक्रमित क्षेत्रों में तुरंत उपचार लागू कर किसानों की फसल को नुकसान से बचाया जा रहा है। फिलहाल अभी तक गेहूं की फसल को पीला रतुआ लगने का कोई मामला सामने नहीं आया है क्योंकि, इन दिनों फसल को पीला रतुआ लगने का डर रहता है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने किसानों से अपील की है कि फसल के निरीक्षण के दौरान टीमों का सहयोग करें और यदि किसी खेत में पीला रतुआ दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed