{"_id":"68dd66145274eea74707856c","slug":"teachers-not-found-in-classrooms-show-cause-notice-to-five-chamba-news-c-88-1-ssml1004-162379-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कक्षाओं में नहीं मिले अध्यापक, पांच को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कक्षाओं में नहीं मिले अध्यापक, पांच को कारण बताओ नोटिस
Wed, 01 Oct 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा। उच्च शिक्षा विभाग चंबा की टीम की ओर से बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुनारा में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच कक्षाओं में अध्यापक नहीं मिले। इस पर विभाग ने इन अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
इसके अलावा स्कूल में महिला शौचालय में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई। ईको क्लब की ओर से स्कूल में स्थापित किए गमलों में पौधे बिना पानी के सूखे मिले। टीम उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन की अगुवाई में दोपहर 2:40 बजे स्कूल पहुंची। निरीक्षण के दौरान छठी, सातवीं, नवमी और जमा एक कक्षा बिना अध्यापकों के पाई गई। हालांकि अध्यापक स्कूल में ही मौजूद थे। अब अगर शिक्षकों का जवाब संतुष्टि भरा नहीं पाया गया तो निर्धारित नियमों के तहत उन पर कार्रवाई की जाएगी।
कार्यकारी प्रिंसिपल से भी मांगा जाएगा जवाब
सुनारा स्कूल के औचक निरीक्षण में उच्च शिक्षा विभाग की टीम ने पाया कि कार्यकारी प्रिंसिपल स्कूल में शिक्षकों की कक्षाओं में ड्यूटी समेत अन्य व्यवस्थाएं नहीं बना पाए। अब विभाग इनको भी नोटिस जारी कर जवाब मांगेगा।
विज्ञापन
औचक निरीक्षण के दौरान पांच कक्षाएं खाली मिलीं। कक्षाओं में बच्चे मौजूद रहे, लेकिन शिक्षक नहीं थे। नियमों के अनुसार इस मामले में शिक्षकों से जवाब लिया जाएगा और आगामी कार्रवाई की जाएगी। विकास महाजन, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा, चंबा