{"_id":"6a7ca879a10b439751061aa8","slug":"teachers-can-now-apply-online-until-tomorrow-chamba-news-c-88-1-cmb1003-193012-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब कल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब कल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे शिक्षक
Wed, 12 Aug 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राज्य शिक्षक अवार्ड के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों को निदेशालय ने राहत दी है। अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 अगस्त कर दी है।
शिक्षा निदेशालय ने पहले आवेदन की अंतिम तिथि आठ अगस्त निर्धारित की थी। इस बार राज्य शिक्षक अवार्ड के लिए पहली बार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। नई व्यवस्था के तहत आवेदन पत्रों की प्रारंभिक जांच और छंटनी भी अब जिला मुख्यालय के बजाय शिक्षा निदेशालय स्तर पर की जाएगी। पहले जिला स्तर पर आवेदन प्राप्त कर उनकी जांच की जाती थी। इसके बाद पात्र नाम राज्य स्तर पर भेजे जाते थे। उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा मनोहर लाल ने बताया कि राज्य शिक्षक अवार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शिक्षक 14 अगस्त तक कर सकेंगे। संवाद