फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dalhousie's tourism business boosted by the influx of tourists.

Chamba News: सैलानियों की भीड़ से चमका डलहौजी का पर्यटन कारोबार

Sat, 03 Oct 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 03 Oct 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Dalhousie's tourism business boosted by the influx of tourists.
विकेंड पर पर्यटन नगरी ख​ज्जियार में उमड़ी पर्यटकों की भीड़। संवाद।
शहर के 95 फीसदी होटल पैक, गांधी चौक से मालरोड तक सैलानियों की चहल-पहल; कारोबारियों के चेहरे खिले
विज्ञापन

सितंबर में धीमी रफ्तार को अक्तूबर की शुरुआत ने दी गति, होटल-रेस्तरां से टैक्सी और बाजार तक बढ़ी गतिविधि
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। अक्तूबर की शुरुआत के साथ डलहौजी में पर्यटन का पहिया तेज घूमने लगा है। पहाड़ी नगरी में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे सैलानियों की भीड़ ने शहर की रौनक बढ़ा दी है।
हालात यह हैं कि शहर के 95 फीसदी होटल पैक हो चुके हैं। कई होटलों में कमरों की उपलब्धता सीमित रह गई है। सितंबर में अपेक्षाकृत धीमे रहे पर्यटन कारोबार को अक्तूबर की शुरुआत में मिली इस तेजी से कारोबारियों में उत्साह है।
विज्ञापन

गांधी चौक, सुभाष चौक और मालरोड पर दिनभर सैलानियों की आवाजाही बनी हुई है। परिवारों के साथ पहुंचे पर्यटक सुहावने मौसम के बीच देवदार के जंगलों और पहाड़ी वादियों का आनंद ले रहे हैं। पर्यटन स्थलों के अलावा स्थानीय बाजारों में भी रौनक बढ़ी है। पर्यटक घूमने के साथ खरीदारी कर रहे हैं, जिससे दुकानों, रेस्तरां और कैफे में भी ग्राहकी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों की बढ़ी आमद का असर होटल और टैक्सी कारोबार पर भी पड़ा है। होटल कारोबारियों के अनुसार कई होटल पूरी तरह बुक हैं, जबकि अन्य होटलों में भी कमरों की मांग लगातार बढ़ रही है। पर्यटन गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों को आगामी त्योहारों और छुट्टियों से भी उम्मीदें हैं।
स्थानीय पर्यटन कारोबारी मायूक, आशू और विशाल ने कहा कि अक्तूबर की शुरुआत में पर्यटकों की आमद कारोबार के लिए उत्साहजनक है। यदि यही सिलसिला आगे भी बना रहा तो आने वाले दिनों में पर्यटन कारोबार में और तेजी आ सकती है।

सैलानियों की बढ़ती संख्या के बीच शहर में यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर दबाव बढ़ना भी शुरू हो गया है। ऐसे में पर्यटकों की सुविधा के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना प्रशासन के लिए चुनौती रहेगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed