फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teacher accused of beating the cook with a stick, parents are also not sending their children to school

Chamba News: शिक्षक पर कुक को डंडे से पीटने का आरोप, अभिभावक भी बच्चों को नहीं भेज रहे स्कूल

Fri, 18 Oct 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 18 Oct 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
Teacher accused of beating the cook with a stick, parents are also not sending their children to school
चंबा के सलूणी में डंडे के वार से घायल कुक।सत्रोत जागरूक पाठक
सलूणी (चंबा)। शिक्षक और कुक की लड़ाई के बाद अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। यह मामला विकास खंड सलूणी की प्राथमिक पाठशाला भैंठ का है। शिक्षक पर कुक को डंडे से पीटने का आरोप है।
विज्ञापन

कुक ने पुलिस थाना और विभागीय उच्चाधिकारी से शिकायत की है। पुलिस के बुलाने पर शिक्षक ने मेडिकल करवाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने कुक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित का किहार अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन

उधर, घटना के बाद अभिभावकों को लग रहा है कि जो शिक्षक कुक को पीट सकता है, वह उनके बच्चों की भी पिटाई कर सकता है। अभिभावक इस बात पर अड़ गए हैं कि जब तक स्कूल से शिक्षक का तबादला कर दूसरी अध्यापक की तैनाती नहीं की जाती, तब तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को प्राइमरी स्कूल भैंठ में छुट्टी वाला माहौल रहा। चपरासी ने स्कूल के क्लास रूम के दरवाजे तो खोले, लेकिन पढ़ाई करने के लिए कोई विद्यार्थी नहीं पहुंचा। अभिभावकों से संपर्क किया गया तो उन्होंने शिक्षक और कुक के बीच में लड़ाई को इसका कारण बताया। स्थानीय प्रशासन ने भी मामले में शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी है।
--
एसडीएम नवीन शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में बच्चों के स्कूल नहीं जाने का मामला लाया गया है। इसको लेकर उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि कुक ने शिक्षक के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

प्राइमरी स्कूल भैंठ के एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभिभावक इस बात पर अड़े हैं कि जब तक मारपीट करने वाले शिक्षक की जगह दूसरे अध्यापक को नहीं भेजा जाता, तब तक वे बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।


केंद्रीय मुख्य शिक्षक चमन सिंह ने बताया कि 16 अक्तूबर को यह घटना घटी थी। शुक्रवार को दूसरे स्कूल के शिक्षक को भेजा था। अभिभावकों ने फिर भी बच्चे नहीं भेजे। अभिभावकों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed