{"_id":"6a2304cc74fd390c340dc2d3","slug":"taufiqs-claim-of-mental-stress-opened-a-new-avenue-for-investigation-chamba-news-c-88-1-ssml1004-185734-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मानसिक तनाव के तौफीक के दावे ने खोला जांच का नया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मानसिक तनाव के तौफीक के दावे ने खोला जांच का नया रास्ता
Fri, 05 Jun 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
किसी भी संभावना को नजरअंदाज किए बिना जांच आगे बढ़ा रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत क्षेत्र से जुड़े तौफीक मामले में अब पुलिस जांच हर पहलू पर टिक गई है।
जलाशय में गाड़ी गिराने की घटना के बाद सामने आए बयान में तौफीक ने मानसिक तनाव को वजह बताया है जबकि पारिवारिक हालात और लगातार बढ़ती परेशानियों ने भी इस पूरे घटनाक्रम को और उलझा दिया है। पुलिस अब इस मामले में किसी भी संभावना को नजरअंदाज किए बिना गहन जांच कर रही है।
इस कारण पुलिस हर पहलु को देखते हुए आगे की रणनीति के तहत जांच में जुटी है। इतना ही नहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि बेटे के मानसिक तनाव तब और बढ़ गया जब उसकी माता बीमार हो गईं। उनका उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। ऐसे में चारों तरफ से परेशानियों से घिरता दिख शायद तौफीक ने इस प्रकार का कदम उठाया हो इस प्रकार के कयास भी लगाए जा रहे हैं। खैर, पुलिस मामले की जांच का कोई भी एंगल नहीं छोड़ना चाहती है।
किहार क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले तौफीक का मोबाइल स्विच ऑफ आने की शिकायत लेकर परिजन किहार थाना पहुंचे थे। युवक के लापता होने की भनक मिलने ही पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन चमेरा जलाशय के समीप पाई। इस पर पुलिस टीम के साथ परिजन वहां पहुंचे। बाद में खुलासा हुआ कि युवक जिले से बाहर चला गया है। पुलिस ने परिजनों पर दबाव बनाया तो अगले ही दिन ताैफीक को बनीखेत पहुंचाया गया। उधर, एसपी विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस गहनता से मामले की हर पहलु से जांच कर रही है। युवक ने मानसिक तनाव के चलते इस प्रकार का कदम उठाने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन
--