{"_id":"6a849b2c7e56a9c8f105f52d","slug":"system-buried-under-piles-of-garbage-those-responsible-remain-silent-chamba-news-c-88-1-ssml1006-193549-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कूड़े के ढेरों में दबी व्यवस्था, जिम्मेदार खामोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कूड़े के ढेरों में दबी व्यवस्था, जिम्मेदार खामोश
विज्ञापन
चंबा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता पर अव्यवस्था भारी पड़ रही है। सड़क के किनारे कचरे के ढेर लगे हैं, जिन्हें हटाने के लिए कोई भी जिम्मेदारी नहीं ले रहा। शहरी क्षेत्र मुगला से लेकर करियां पंचायत में जगह-जगह कचरे के अंबार लगे हैं। यहां बीमारी फैलाने वाले मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। कचरे में बदबू फैल रही है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। हैरानी इस बात की है कि कचरा प्रबंधन को लेकर शहरी क्षेत्र में कार्यकारी अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत प्रधान और सचिव की जिम्मेदारी है लेकिन जिला मुख्यालय के साथ लगते इन इलाकों में स्वच्छता व्यवस्था चरमरा रही है।
स्थानीय लोगों संजय शर्मा, करण महाजन, सूरज कुमार, महिंद्र सिंह, अजय कुमार, सुरेंद्र, मनोज कुमार और शम्मी कुमार ने बताया कि मुगला से कचरे की बदहाल व्यवस्था शुरू होती है, जो करियां तक खत्म नहीं होती। शिव मंदिर मुगला, जुखराड़ी वार्ड, करियां एनएचपीसी मुख्य द्वार पर पिछले कई दिन से कचरे के ढेर लगे हैं। इन्हें हटाने के लिए कोई भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। ऐसा लगता है कि कचरे से किसी का कोई लेना-देना नहीं है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि जल्द निरीक्षण करके उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।