{"_id":"69b5925e217109830c0e38f7","slug":"swachhata-app-lessons-being-taught-amidst-piles-of-garbage-chamba-news-c-88-1-cmb1002-177226-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कूड़े के ढेरों के बीच पढ़ाया जा रहा स्वच्छता एप का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कूड़े के ढेरों के बीच पढ़ाया जा रहा स्वच्छता एप का पाठ
Sat, 14 Mar 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
चौतड़ा वार्ड के खरूड़ा मोहल्ले में लगे कचरे के ढेर, बिखरा पड़ा कूड़ा: संवाद
चंबा शहर के वार्डों में कचरे के ढेरों से उठने वाली बदबू से लोग हो रहे परेशान
बोले- समाधान तलाशने के बजाय एप डाउनलाेड करवाने में जुटी नगर परिषद
कहा- एप के प्रचार के साथ जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था को भी करें मजबूत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के कई वार्डों में लोग कचरे के ढेरों और बदबू से परेशान हैं लेकिन जमीनी सफाई से ज्यादा जोर मोबाइल पर स्वच्छता एप डाउनलोड करवाने पर दिख रहा है।
नगर परिषद की टीमें घर-घर जाकर लोगों को एप इंस्टॉल करवाकर शिकायत दर्ज करने का तरीका समझा रही हैं जबकि वार्डों में कई दिनों से कचरा नहीं उठने से हालात बदतर होते जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले नियमित सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
स्थानीय लोगों ने कहा कि कई दिनों से कचरा नहीं उठाया गया है। आरोप लगाया कि वार्डों में नियमित सफाई न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कई इलाकों में नालियों की सफाई भी समय पर नहीं हो रही।
विज्ञापन
मुकेश कुमार, साहिल शर्मा, मनीष कुमार, मनोहर लाल, गोपाल महाजन और अमित कुमार ने कहा कि असली समस्या का समाधान करने के बजाय नगर परिषद केवल एप डाउनलोड करवाने पर ध्यान दे रही है। वार्डों में पड़े कचरे को उठाने के लिए ठोस कदम नजर नहीं आ रहे हैं। चौंतड़ा वार्ड के मोहल्लों की गलियों में, धड़ोग, जनसाली, सपड़ी की गलियों में कचरे के ढेर देखने को मिल रहे है। लावारिस कुत्तों ने कचरे को रास्ते में बिखेर रखा है। इससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। शहरवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि स्वच्छता एप के प्रचार के साथ-साथ जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था को भी मजबूत किया जाए और वार्डों में जमा कचरे को जल्द हटाया जाए।
उधर, नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर ने कहा कि समस्या का समाधान करवाया जाएगा। जहां कचरे के ढेर दिखाई दें, शहरवासी इसी एप के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं।
--
कई बार नगर परिषद से शिकायत दे चुके हैं। स्वच्छता एप पर भी कचरे के फोटो डालकर शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वार्ड में कई जगह कचरे के ढेर लगे हैं। - रविंद्र सिंह किश्तवाड़िया
--
गर्मी शुरू हो गई है और कचरे से बदबू और मच्छर बढ़ रहे हैं। गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा बढ गया है। नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। - निक्कू सिंह, शहरवासी
--
नगर परिषद घर-घर जाकर एप डाउनलोड करवाने को कह रही हैं लेकिन असली समस्या साफ-सफाई की है। जब शहर के वार्डों से कूड़ा ही नहीं उठेगा तो एप से क्या फायदा होगा। - लक्ष्य, शहरवासी।
--
एक महीने बाद कूड़ा शुल्क लेने जरूर आ जाते हैं। अगर शुल्क न दें तो नोटिस भेजने की बात करते हैं जबकि सफाई की सुविधा बिल्कुल नहीं मिल रही है। - सुभाष कुमार, शहरवासी