फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Surangani declared containment Zone

सुरंगानी गांव बना कंटेनमेंट जोन, आवाजाही पर पाबंदी

Wed, 21 Apr 2021 10:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Surangani declared containment Zone
सुरंगानी (चंबा)। सुरंगानी परिक्षेत्र के तहत बिन्ना पंचायत के गांव सुरंगानी को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। क्षेत्र के सात लोगों के कोरोना संक्रमित आने के बाद लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए सलूणी प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। बहरहाल, एसडीएम सलूणी ने क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच 21 अप्रैल को लिए गए सैंपलों में से क्षेत्र के सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में सलूणी प्रशासन ने कोरोना महामारी से अन्य लोगों की सुरक्षा और बचाव को देखते हुए बिन्ना पंचायत के गांव सुरंगानी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। ऐसे में अब इस गांव के लोगों पर घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति वाहनों या पैदल आवाजाही नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

गांव के तहत सभी प्रकार की दुकानें और बैंक आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। ग्रामीणों को घर-द्वार ही दैनिक उपयोग की वस्तुएं, दवाइयां और खाद्य सामग्री मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क साध सकते हैं। यह आदेश केवल आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी, पुलिस जवान और स्पेशल परमिट हासिल करने वाले लोगों पर लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सलूणी किरण भड़ाना ने बताया कि ग्राम पंचायत बिन्ना के सुरंगानी गांव में सात लोगों के कोरोना संक्रमित आने पर गांव को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कहा कि आगामी आदेशों तक लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed