फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Supporters raised slogans in the first round itself

Chamba News: पहले राउंड में ही समर्थकों ने लगा दिए नारे

Thu, 08 Dec 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Supporters raised slogans in the first round itself
चंबा विजेता प्रत्याशी की जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। दिन वीरवार। स्थान राजकीय सहस्त्राब्दी बहु तकनीकी संस्थान सरोल। विस चुनाव में हुए मतदान की गणना को लेकर तैयारी हो चुकी है। सुबह 7:00 बजे आईटीबीपी के कर्मचारी स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा के लिए खड़े हैं। स्ट्रांग से ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केंद्र में लाया जा रहा है। मशीन को ले जाने वाले कर्मचारी के साथ एक सुरक्षा कर्मी भी साथ है। 7:20 बजे कॉलेज को जाने वाले संपर्क मार्ग को पुलिस ने बैरियर लगाकर सील कर देती है।
विज्ञापन

केवल उसी वाहन को भेजा जा रहा है जिसके पास चुनाव आयोग या जिला प्रशासन की ओर से जारी पास है। अन्य किसी भी वाहन को वहां से गुजरने नहीं दिया जा रहा है। मतगणना में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को भी वहां से गुजरने से पहले अपना पास दिखाना पड़ रहा है। सुबह 8:00 बजे प्रत्याशी मतगणना केंद्र पहुंचना शुरू हो जाते हैं। सुबह 9:00 बजे कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौर मतदान केंद्र पहुंच जाते हैं। गेट पर सुरक्षा व्यवस्था के नियमों को पूरा करने के उपरांत अंदर वह प्रवेश करते हैं। 9:30 बजे भरमौर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जनकराज मतगणना केंद्र पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह अन्य विस क्षेत्रों के प्रत्याशी भी बारी-बारी पहुंच जाते हैं। बाहर पुलिस ने कड़ा पहरा लगा रखा है। मतदान केंद्र के बाहर किसी भी व्यक्ति को खड़े होने नहीं दिया जा रहा है। सुबह 10:00 बजे पहले राउंड की अपडेट आते ही बाहर भाजपा प्रत्याशी डॉ. जनकराज के समर्थक नारेबाजी शुरू कर देते हैं। वह पहले राउंड में ही अपनी जीत के लिए आश्वस्त होकर रैली निकाल देते हैं। दोपहर बाद 2:00 बजे जब
विज्ञापन
विज्ञापन

चुराह के अंतिम राउंड में भाजपा प्रत्याशी बढ़त पर चल रहे होते हैं तो उनके समर्थक खुशी से झूम उठते हैं। चंबा सदर से 2:00 बजे कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर की जीत की घोषण हो जाती है। कार्यकर्ता अपने नेता को कंधों पर उठाकर नारेबाजी शुरू कर देते हैं।

कुल मिलाकर चुनाव परिणाम को लेकर जिले भर के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिलता है। कई लोग चुनाव के नतीजे सुनने के लिए घरों की छतों पर चढ़कर परिणाम सुनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed