फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba Zone shines on the track; triumphs in the relay too.

Chamba News: ट्रैक पर चंबा जोन का दम, रिले में भी मारी बाजी

Mon, 05 Oct 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 05 Oct 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Chamba Zone shines on the track; triumphs in the relay too.
चंबा चौगान में खेलकूदप्रतियोगिता में लंबी कूद लगाता ​खिलाड़ी।संवाद
जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, कीड़ी की छात्राओं ने भी दिखाया दमखम
विज्ञापन

400 मीटर रिले में चंबा की टीम प्रथम, 100 मीटर में कीड़ी की हर्षिका, 3000 मीटर में भांदल की आरुषि अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता में चंबा, कीड़ी, मलाल, उदयपुर समेत कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 400 मीटर लड़कों की रिले दौड़ में चंबा की टीम प्रथम रही। टीम में धरमपाल, सौरव, तपिश और विशाल शामिल रहे। मलाल दूसरे और तीसा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
400 मीटर लड़कों की दौड़ में चंबा के धरमपाल प्रथम, मलाल के मनत दूसरे और साहो के सुजल तीसरे रहे। 200 मीटर छात्रा वर्ग में तीसा की असमीना बेगम प्रथम, चंबा की कीर्ति देवी दूसरे और समोट की प्रिया कौशल तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों में किहार के सोहिल तनवीर ने पहला, उदयपुर के गौरव ने दूसरा और चंबा के विशाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

100 मीटर छात्रा वर्ग में कीड़ी की हर्षिका कुमारी प्रथम और लड़कों में भरमौर के वरुण विजेता बने। 3000 मीटर में साहला के विशाल राणा और छात्रा वर्ग में भांदल की आरुषि प्रथम रहीं। ऊंची कूद में डलहौजी की आरुषि और सिंगाधार के रोहित सूर्य ने बाजी मारी। सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी चंबा योगेश चौणा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed