फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If snow blocks the path, a letter will descend from the sky.

Chamba News: बर्फ ने डगर रोकी तो आसमान से उतरेगी चिट्ठी

Mon, 05 Oct 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 05 Oct 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
If snow blocks the path, a letter will descend from the sky.
पांगी के किलाड़ में डाक लेकर आता ड्रोन : संवाद
पांगी में डाक पहुंचाने के लिए ड्रोन का सफल परीक्षण, दो घंटे की राह आठ मिनट में हुई पूरी
विज्ञापन

दो घंटे की दुर्गम राह आठ मिनट में पार, बर्फबारी से पहले डाक विभाग ने बदली सेवा की चाल
कोठी और बिस्तलूज में सफल परीक्षण के बाद 12 शाखा डाकघरों को ड्रोन से जोड़ने की तैयारी
रिंपी ठाकुर
चंबा। पांगी में बर्फ रास्ते रोक सकती है, लेकिन अब डाक नहीं रुकेगी। दुर्गम पहाड़ियों में सर्दियों के दौरान डाक पहुंचाने की चुनौती से निपटने के लिए डाक विभाग ने जमीन के बजाय आसमान का रास्ता चुना है।
चंबा में पहली बार ड्रोन से डाक पहुंचाने का सफल परीक्षण हुआ। पांगी के कोठी और बिस्तलूज डाकघरों से शुरू हुए इस प्रयोग ने दुर्गम क्षेत्रों में डाक सेवा की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगाई है। पांगी के किलाड़ से ड्रोन उड़ाया गया और कोठी में लोगों के घर की छत पर पहुंचाया। यहां से पोस्ट ऑफिस कोठी में रखा गया। पहले चरण में दो जगह इसकी शुरुआत हुई है। धीरे-धीरे शेष ब्रांच में भी शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षण के दौरान ड्रोन ने करीब दो घंटे की दूरी महज आठ मिनट में पूरी की। एक उड़ान में करीब आठ किलोग्राम तक डाक भेजी जा सकेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा सर्दियों में होगा, जब भारी बर्फबारी के कारण पांगी की सड़कें और पैदल रास्ते बंद हो जाते हैं। ऐसे समय में डाक कर्मचारियों को लंबी और कठिन दूरी तय करने से राहत मिलेगी और डाक को सीधे गंतव्य तक पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांगी में कुल 18 शाखा डाकघर हैं। इनमें 12 को चरणबद्ध तरीके से ड्रोन सेवा से जोड़ने की योजना है। फिलहाल कोठी और बिस्तलूज में सफल परीक्षण के बाद अन्य चिह्नित डाकघरों में सुविधा विस्तार की तैयारी है।

डाक विभाग चंबा के अधीक्षक हरदेव शर्मा ने बताया कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और बर्फबारी के कारण डाक सेवा प्रभावित न हो, इसी उद्देश्य से पांगी में ड्रोन सेवा का परीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षण सफल रहा है और आगे इसका विस्तार किया जाएगा।
------

पांगी के किलाड़ में डाक लेकर आता ड्रोन : संवाद

पांगी के किलाड़ में डाक लेकर आता ड्रोन : संवाद

पांगी के किलाड़ में डाक लेकर आता ड्रोन : संवाद

पांगी के किलाड़ में डाक लेकर आता ड्रोन : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed