फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sungal's team defeated KFC Junior by five wickets

Chamba News: सुंगल की टीम ने केएफसी जूनियर को पांच विकेट से हराया

Wed, 01 Oct 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sungal's team defeated KFC Junior by five wickets
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में पूर्व मंत्री विद्याधर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान दो मैच खेले गए। पहले मैच में केएफसी जूनियर की टीम को सुंगल ने पांच विकेट से हराया। दिन के दूसरे मैच में कुकड़ी इलेवन ने द्रम्मण को 17 रन से शिकस्त दी। प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि पहले मैच में केएफसी जूनियर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुंगल की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिन के दूसरे मैच में कुकड़ी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवर में 93 रन बनाए। इसमें भोलू ने सर्वाधिक 28 और सुमित ने 21 रन की पारी खेली। द्रम्मण बॉयज की टीम की ओर से मिट्टू ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द्रम्मण बॉयज की टीम 76 रन ही बना सकी। यह मैच जीत दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed