{"_id":"6660a182c61679f67409b9b4","slug":"sumo-fell-into-ditch-in-chuhani-sundla-one-dead-driver-injured-chamba-news-c-88-1-ssml1004-126398-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सुंडला के चुहाणी में खाई में गिरी सूमो, एक की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सुंडला के चुहाणी में खाई में गिरी सूमो, एक की मौत, चालक घायल
Wed, 05 Jun 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
चंबा के सुडंला-बिहाली मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी।संवाद
सुंंडला (चंबा)। सुंडला-चकोली-बचुनी मार्ग पर चुहाणी में टाटा सूमो अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि वाहन चालक घायल हुआ है।
यह दुर्घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े बजे बजे हुई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय भुवनेश कुमार पुत्र ब्यास देव निवासी गांव गल डाकघर टिकरू के रूप में हुई है। वह कुल्लू से टाटा सूमो में घर जा रहे थे। हादसे में घायल चालक 32 वर्षीय दिलशाद मोहम्मद पुत्र शफी मोहम्मद गांव पटेरनी डाकघर खरोटी के रहने वाले हैं। भुवनेश और दिलशाद मोहम्मद कुल्लू में नौकरी करते हैं। लंबे समय बाद छुट्टी पर घर आ रहे थे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। चालक को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची प्रशासनिक टीम ने मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है। पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
--