{"_id":"6952b92898da9f44e7042c8a","slug":"sugar-quota-for-winter-arrives-in-bharmour-chamba-news-c-88-1-ssml1004-170600-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर में सर्दियों के लिए पहुंचा चीनी का कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर में सर्दियों के लिए पहुंचा चीनी का कोटा
Mon, 29 Dec 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में सर्दियों के लिए खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से 380 क्विंटल चीनी का कोटा एडवांस भिजवा दिया गया है। इससे आगामी दिनों में बांटा जाएगा।
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में सर्दियों का कोटा एडवांस में जिला खाद्य आपूर्ति निगम के निर्देशानुसार एरिया मैनेजर को भिजवाना पड़ता है। बावजूद इसके इस बार राशन का कोटा निगम प्रबंधन की ओर से पहुंचाने के बाद चीनी का कोटा भरमौर विस क्षेत्र के तीन भंडार केंद्रों में नहीं पहुंच पाया था। इस कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ने लगी थी। मामला विभाग के पास पहुंचने पर अब आखिरकार विभाग की ओर से खड़ामुख केंद्र में 150 क्विंटल, भरमौर केंद्र में 150 क्विंटल और होली केंद्र में 80 क्विंटल चीनी की खेप पहुंचा दी गई है। एरियर मैनेजर निशीकांत ने बताया कि भरमौर क्षेत्र में चीनी का एडवांस कोटा पहुंचाकर राहत दी गई है।