फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sugar quota did not reach the ration depots of the district

Chamba News: जिले के राशन डिपुओं में नहीं पहुंचा चीनी का कोटा

Sat, 16 Dec 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 16 Dec 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Sugar quota did not reach the ration depots of the district
चंबा। जिला चंबा के राशन डिपुओं में चीनी का कोटा नहीं मिल रहा है। इससे राशन कार्ड उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं। दिसंबर का तीसरा सप्ताह शुरू होने पर ही चीनी की आपूर्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ऐसे में लोग बाजार से महंगे दामों पर चीनी खरीदने पर मजबूर हैं। बाजार में चीनी 50 से लेकर 52 रुपये किलोग्राम मिल रही है।
जिले में विभिन्न श्रेणियों के करीब डेढ़ लाख राशन कार्ड धारक हैं। करीब साढ़े पांच लाख लोगों को सरकार की तरफ से अनुदान पर राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस बार डिपुओं में सरसों तेल, दालें, आटा और चावल तो मिल रहा है। मगर इस बार चीनी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। उपभोक्ताओं में शक्ति प्रसाद, सुनील कुमार, उमा देवी, रेखा देवी, सुमित्रा देवी, राकेश कुमार, रमन सिंह, देविया राम और चंपा देवी ने कहा कि डिपुओं में हर बार कोई न कोई खाद्य पदार्थ कम मिलता है। बताया कि सरकार को डिपुओं में पर्याप्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने चाहिए।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि इस बार चीनी डिपुओं में नहीं पहुंची है। कहा कि डिमांड के आधार पर आपूर्ति होना अब शुरू हो गई है। कहा कि इसी माह में चीनी का कोटा उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed