{"_id":"6b008125ab399d25e00b2a2e","slug":"successful-eye-surgeries-for-20-patients-from-pangi-in-saharanpur-chamba-news-c-88-1-ssml1004-203567-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी के 20 मरीजों की सहारनपुर में सफल नेत्र सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी के 20 मरीजों की सहारनपुर में सफल नेत्र सर्जरी
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के 20 मरीजों की सहारनपुर स्थित डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई अस्पताल में सफल नेत्र सर्जरी की गई है। सभी मरीजों के ऑपरेशन सफल रहे हैं और उनकी स्थिति स्वस्थ बताई गई है। इस पहल से दुर्गम घाटी के लोगों को बेहतर नेत्र उपचार की सुविधा मिल रही है।
डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई अस्पताल की ओर से पिछले तीन वर्षों से पांगी घाटी में लगातार नेत्र शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से मरीजों की आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को उपचार और सर्जरी के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अभियान में मिंधल और फिंडरू के पंचायत समिति सदस्य डॉ. हरेश शर्मा का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार 20 मरीजों को सर्जरी का लाभ मिला है। डॉ. शर्मा ने कहा कि पांगी के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने के प्रयास जारी रहेंगे।