फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   study online in started frome 16 in chamba school

15 तक बनेंगे व्हाट्सऐप समूह, 16 से ऑनलाईन शुरू होगी पढ़ाई

Sun, 12 Apr 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
study online in started frome 16 in chamba school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। जिले में ‘हर घर बने पाठशाला’ के तहत ऑनलाइन पढ़ाई 16 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग इन दिनों स्कूल प्रमुख बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल नंबर एकत्रित करने का काम कर रहे हैं। 15 अप्रैल तक नंबर आने के बाद व्हॉट्सऐप ग्रुप बनाए जाएंगे।
इसके बाद 16 अप्रैल से सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन पढ़ाई का यह पहला प्रयोग है। वहीं, दूसरी तरफ निजी स्कूल भी अपने स्तर पर ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं। कोविड-19 के चलते लॉकडाउन लागू है। ऐसे में बच्चों को किताबों के संपर्क में रखने के लिए यह व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन

इससे बच्चों का पढ़ाई से ध्यान न भटकें। गौरतलब है कि प्रशासन ने भी बच्चों को राहत देने के लिए स्टेशनरी की व्यवस्था करवाने के प्रयास किए हैं। प्रशासन ने ऑन कॉल स्टेशनरी का सामान पहुंचाया जाएगा। इसके लिए एक नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके माध्यम से अभिभावक बच्चों के लिए स्टेशनरी के लिए संपर्क कर सकते हैं। जिला उपशिक्षा अधिकारी चंबा हितेंद्र कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल से पढ़ाई शुरू करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी और प्रधानाचार्य इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। वर्तमान में ग्रुप बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed