{"_id":"62caf5681c9c557fb00f9552","slug":"students-will-get-course-material-on-facebook-page-chamba-news-sml414806847","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को फेसबुक पेज पर मिलेगी पाठ्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को फेसबुक पेज पर मिलेगी पाठ्य सामग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के पांगी को छोड़कर शेष उपमंडलों के कक्षा दस, जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों को फेसबुक पेज से पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें शिक्षा विभाग में कार्यरत श्रेष्ठ शिक्षक पाठ्य सामग्री तैयार करेंगे और विभाग के बने फेसबुक पेज ‘परीक्षा मित्र चंबा’ में अपलोड करेंगे। इससे विद्यार्थियों को घर बैठे पढ़ाई के लिए सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। इसके अलावा विभाग की वेबसाइट में भी स्टूडेंट्स कॉर्नर का अलग कॉलम है। किसी प्रकार की असुविधा के लिए विद्यार्थी संबंधित शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में जिले के समस्त प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक विभाग की ओर से ‘परीक्षा मित्र चंबा’ के नाम से फेसुबक में एक पेज बनाया गया है। इसमें जिला स्तरीय टास्क फोर्स की ओर से विभिन्न विषयों से संबंधित पाठ्य सामग्री अपलोड की जाती है। विभाग ने साफ किया है कि स्कूल मुखिया विद्यार्थियों को इस पेज पर उपलब्ध सामग्री को पढ़ने के लिए समय-समय पर प्रोत्साहित करें। गौरतलब है कि प्रशासन के निर्देशों के बाद पहले जिला स्तरीय टास्क फोर्स इस पेज पर पाठन सामग्री अपलोड करती थी लेकिन अब इस पेज का विस्तार किया जा रहा है। इसमें उपमंडल स्तर पर टास्क फोर्स गठित की गई है।
आठ विषयों के दो-दो प्रवक्ता, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल और टीजीटी आर्ट्स शामिल किए गए हैं जो इस पेज में उपमंडल स्तर पर कार्य करेंगे। इसके अलावा इस पेज की मॉनीटरिंग के लिए उपमंडल स्तर पर चार प्रधानाचार्य भी इस टीम में शामिल किए गए हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हर उपमंडल में 26 सदस्यीय टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
यह विषय किए शामिल
फेसबुक पेज में विभाग की ओर से फिजिक्स, केमेस्ट्री, गणित, अंग्रेजी, बायोलॉजी, राजनीति शास्त्र, इकॉनोमिक्स और इतिहास विषय शामिल किए गए हैं। हरेक विषय के लिए दो दो प्रवक्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है जो इस पेज में सामग्री अपलोड करेंगे। संवाद