{"_id":"687e8fe7b51ad42a8b0ff467","slug":"students-will-get-admission-in-pg-classes-on-the-basis-of-merit-chamba-news-c-88-1-cmb1003-156238-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेरिट के आधार पर मिलेगा पीजी कक्षाओं में विद्यार्थियों को प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेरिट के आधार पर मिलेगा पीजी कक्षाओं में विद्यार्थियों को प्रवेश
Tue, 22 Jul 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज में चल रही पीजी कक्षाओं की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अब तक हरेक विषय में औसतन 12-12 बच्चों ने आवेदन कर दिया है।
कॉलेज में अब पीजी कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया की रफ्तार बढ़ी है। मेरिट के आधार पर ही पीजी कक्षाओं में विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ कॉलेज में एमबीए और एमसीए की प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
पहले दिन पोर्टल खुलने के बाद एक-एक विद्यार्थी ने प्रवेश लिया है। पहली बार चंबा कॉलेज में एमबीए और एमसीए सहित एमकॉम और सोशलॉजी की पीजी कक्षाएं शुरू हुई हैं। जानकारी के अनुसार राजकीय महाविद्यालय चंबा में छह विषयों में स्नातकोत्तर की व्यवस्था है। इस बार सोशलॉजी विषय में भी प्रवेश दिया जा रहा है।
पीजी कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग भी होगी। इसके बाद विद्यार्थी ऑनलाइन फीस जमा करवा सकेंगे। पीजी कक्षाओं में 20-20 सीटें और एमबीए और एमसीए में 40-40 सीटें आरक्षित हैं।
विज्ञापन
चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया ने बताया कि कॉलेज में पीजी कक्षाओं के साथ-साथ एमसीए और एमबीए में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।