फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   strike to ambulance employee

एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर, लोगों को परेशानी

Sun, 01 May 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Sun, 01 May 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
strike to ambulance employee
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

एंबुलेंस 108 व 102 की हड़ताल का चंबा में व्यापक असर देखने को मिला है। रविवार को दस बजे के बाद क्षेत्रीय अस्पताल समेत जिला के दूसरे अस्पतालों में एक भी एंबुलेंस नहीं चली। अस्पताल के बाहर से चालक गाड़ियों को दूसरी जगह ले गए।

विज्ञापन


मजबूरी में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि एंबुलेंस संचालक कंपनी ने हड़ताल से किसी तरह का असर न पड़ने की बात कही थी। लेकिन उनकी यह बात सही साबित नहीं हुई। निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचे मरीजों व उनके परिजनों ने हड़ताल पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि 108 लोगों की जरूरत बन गई है और ऐसे में एक दम सेवा ठप करने से कई लोगों की जिंदगी मुश्किल में पड़ सकती थी। हालांकि गनीमत यह रही कि हड़ताल के दौरान किसी भी गंभीर मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन


चंबा अस्पताल में रविवार को करीब पांच मरीजों को निजी वाहनों की मदद आपात स्थिति में क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। जिनमें से एक ही हालत काफी गंभीर थी। सलूणी के मोड़ा गांव की रेखा देवी (21) पुत्री चमारू राम ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। हड़ताल की वजह से परिजन उसे निजी वाहन की मदद से चंबा अस्पताल तक लाए। यहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद युवती को दाखिल कर लिया। युवती के पिता चमारू राम समेत अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि यदि थोड़ी देर और होती तो उसकी जान जा सकती थी। ऐसे ही हालात अन्य मामलों में भी देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगी हड़ताल : यूनियन
उधर, वर्कर यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ने कर्मचारियों की मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों से अतिरिक्त काम लिया जा रहा है, उनकी भविष्य निधि का कोई पता नहीं और सरकार भी कंपनी पर लगाम कसने के लिए कदम नहीं उठा रही है।


कंपनी कर रही कर्मचारियों को मनाने का प्रयास : सचिन
 एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के चंबा प्रभारी सचिन पटियाल का कहना है कि कर्मचारियों को मनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि यूनियन समेत बाहर के सभी लोगों से बात की गई है। मरीजों को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed