फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Strike time reduced, patients did not merge

Chamba News: हड़ताल का समय घटाया, मरीजों का मर्ज नहीं हुआ कम

Wed, 31 May 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 31 May 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Strike time reduced, patients did not merge
चंबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की पैन डाउन हड़ताल को लेकर आंखो की ओपीडी के बाहर डॉक्टर के इंतजा - फोटो : चंबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की पैन डाउन हड़ताल को लेकर आंखो की ओपीडी के बाहर डॉक्टर के इंतजार में बैठे मरीज।संवाद
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सकों की हड़ताल की समय अवधि कम होने के बावजूद मरीजों का मर्ज कम नहीं हुआ। बुधवार को सुबह 10:15 बजे तक ओपीडी में कोई भी चिकित्सक नहीं पहुंचा। इससे मरीजों को ओपीडी के बाहर 45 मिनट तक चिकित्सकों के आने का इंतजार करना पड़ा। मरीज फर्श पर बैठकर चिकित्सकों के आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

बीमार बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि चिकित्सकों ने अपनी हड़ताल को 11:00 बजे के बजाय सुबह 10:15 बजे ही खत्म करने का फैसला लिया है। चिकित्सकों ने यह फैसला सरकार की तरफ से मिले आश्वासन के बाद लिया है। वहीं सुबह 10:15 बजे जैसे ही चिकित्सक अपनी ओपीडी में पहुंचे तो मरीजों में पहले जांच करवाने को लेकर होड़ मच गई। निजी सुरक्षा कर्मियों ने मरीजों को समझाकर उन्हें बारी-बारी से ओपीडी के अंदर जाने की बात कही। प्रदेश सरकार ने जबसे चिकित्सकों का एनपीए बंद करने का फैसला सुनाया है तबसे प्रदेश में चिकित्सक पेनडाउन हड़ताल कर रहे हैं। मंगलवार को सरकार के मंत्री की तरफ से राज्य चिकित्सक एसोसिएशन को आश्वासन दिया गया कि वह इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इसके लिए उन्होंने चिकित्सकों और मुख्यमंत्री की बैठक भी तय करवा दी है। बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने चिकित्सकों को एनपीए बहाली का आश्वासन दिया है। इसके चलते चिकित्सकों ने अपनी पेनडाउन हड़ताल की समय अवधि में कटौती की है। मेडिकल कॉलेज फैकल्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि तीन जून को चिकित्सीय एसोसिएशन की शिमला में मुख्यमंत्री के साथ बैठक तय हुई है। इसमें उनकी मांग पूरी होने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की है कि चंबा मेडिकल कॉलेज में पदोन्नति पर बैठे चिकित्सकों को शीघ्र पदोन्नत किया जाए। चिकित्सकों के साथ पेनडाउन हड़ताल में एमबीबीएस प्रशिक्षु भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed