फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Street vendor thrown away along with goods, even threatened to kill

Chamba News: सामान समेत फेंक दी रेहड़ी, जान से मारने की भी दी धमकी

Fri, 12 Apr 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 Apr 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Street vendor thrown away along with goods, even threatened to kill
चंबा। जनसाली बाजार में 25 सालों से रेहड़ी लगा रही विधवा तृप्ता देवी, उनकी बहू और बेटे के साथ स्थानीय व्यक्ति पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला ने सामान समेत रेहड़ी गिराने, बहू को गलत तरीके से छूने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत एसपी से की है। आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उन्हें धमकाता रहा है।

पीड़िता तृप्ता देवी ने बताया कि उनके पति का देहांत हो चुका है। वह जनसाली बाजार में रेहड़ी लगाते थे। पति की मृत्यु के बाद उनके परिवार के सदस्य वहां रेहड़ी लगाने लगे। जिस जगह 25 सालों से रेहड़ी लगा रहे हैं, वहां न रिहायशी मकान है और न ही किसी की दुकानें हैं। खाली जगह पर रेहड़ी लगाते हैं। 10 अप्रैल को जनसाली बाजार के व्यक्ति ने बेटे की रेहड़ी का सामान फेंक दिया। इसका विरोध किया तो आरोपी गालियां निकालने लगा और जान से मारने की धमकी दी। वीरवार को बेटे के साथ रेहड़ी लगाई तो उस व्यक्ति ने फिर से रेहड़ी फेंक दी। बेटे से भी मारपीट की। पति को आरोपी से छुड़ाने के लिए आई बहू को भी आरोपी ने गलत तरीके से छुआ। आरोपी ने रेहड़ी को उठाकर पीड़ित की मोटरसाइकिल पर फेंक दिया। इससे बाइक को काफी नुकसान हुआ है। उन्हें करीब साठ हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलवाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed