{"_id":"6623eccc8e746e4ac206a739","slug":"storm-and-rain-swept-away-the-flowers-of-hope-chamba-news-c-88-1-cmb1002-122978-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अंधड़ और बारिश ने झाड़े उम्मीदों के फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अंधड़ और बारिश ने झाड़े उम्मीदों के फूल
Sat, 20 Apr 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 20 Apr 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। हाल ही में हुई बारिश और अंधड़ ने सेब के पेड़ों पर खिले फूलों को झाड़ दिया है। इससे बागवानों की बेहतर फसल होने की उम्मीदों को झटका लगा है।
बारिश और अंधड़ के कारण सेब बगीचों में खिले उम्मीदों के फूल झड़ने से जिले के बागवान चिंतित हैं। इन दिनों सेब की प्लावरिंग का दौर चल रहा है। फ्लावरिंग के बीच बारिश और अंधड़ फसल की पैदावार के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। जिले में पिछले तीन दिन से अंधड़ और बारिश का क्रम जारी है। इससे सेब सहित अन्य फसलें काफी प्रभावित हुई हैंं।
चंबा जिले की बात की जाए तो चुराह, भरमौर, सलूणी और होली क्षेत्र में मूसलाधार बारिश और अंधड़ ने सेब बगीचों में खूब कहर बरपाया है। इससे सेब की अच्छी पैदावार होने की बागवानों की उम्मीदों को भी झटका लगा है। बागवानों में रोशन लाल, भाग सिंह, तेज सिंह, बालकृष्ण, राज कुमार, मनोहर लाल और खेम राज ने कहा कि इन दिनों हो रही बारिश और अंधड़ ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। अभी सेब में फ्लावरिंग का दौर शुरू ही हुआ था। इस बीच, बारिश और अंधड़ ने फूलों को झाड़ दिया। कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैयार होने वाले सेब की अमृतसर, जालंधर और दिल्ली की मंडियों में काफी डिमांड रहती है। इसकी एवज में उन्हें अच्छी कमाई हो जाती है।
विज्ञापन
उधर, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह का कहना है कि इन दिनों हो रही बारिश और तेज हवा सेब की फसल के लिए अच्छी नहीं है। इससे सेब के पेड़ों पर खिले फूल झड़ रहे हैं। बागवानों को भी काफी नुकसान होता नजर आ रहा है।
--