फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   States debt has doubled in four years development projects have come to a standstill Jairam

चार साल में प्रदेश पर दोगुना हुआ कर्ज, विकास कार्यों पर लटके ताले : जयराम

Fri, 16 Oct 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 16 Oct 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
States debt has doubled in four years development projects have come to a standstill Jairam
पूर्व मुख्यमंत्री ने सुक्खू सरकार को घेरा, चुनावी गारंटियां पूरी न करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

सरकार से पूछा - आखिर कहां खर्च की जा रही है कर्ज के रूप में जुटाई जा रही राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कर्ज बढ़ाने, विकास कार्य रोकने और चुनावी गारंटियां पूरी न करने का आरोप लगाया।
चंबा में पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि कर्ज के रूप में जुटाई जा रही राशि आखिर कहां खर्च हो रही है।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने दावा किया कि वर्ष 2022 तक हिमाचल प्रदेश पर करीब 69 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, जो मौजूदा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बढ़कर करीब एक लाख 20 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि कर्ज बढ़ने के बावजूद विकास कार्यों पर ताले लटके हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास को प्राथमिकता दी गई और जनता को इसका लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही पिछली भाजपा सरकार के फैसलों की समीक्षा कर कई निर्णय पलट दिए और अनेक संस्थानों को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम नहीं किया था। उनकी सरकार ने बुजुर्गों को राहत देते हुए पेंशन के लिए आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष की थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने पिछली सरकार के फैसलों को बदलने पर जोर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न विभागों और कार्यों में कथित अनियमितताएं हो रही हैं। चंबा के पूर्व विधायक पवन नैय्यर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए लगातार प्रयासरत रहते थे। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये देने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनाव में जनता कांग्रेस सरकार को जवाब देगी और उसकी विदाई का रास्ता साफ होगा।

--
कांग्रेस बताए, कौन सी चार गारंटियां पूरी कीं : जयराम
चंबा। चौगान दो में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को चुनावी गारंटियों के मुद्दे पर घेरते हुए चुनौती दी कि वह चार ऐसी गारंटियां बताए, जिन्हें पूरा किया गया हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश संकट के दौर से गुजर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। चंबा मेडिकल कॉलेज के निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र से धन मिलने के बाद ही इसका काम आगे बढ़ रहा है। जयराम का बैंड-बाजे, ढोल की थाप और फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद हर्ष महाजन, चंबा-कांगड़ा प्रभारी विपिन परमार, जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह, राज सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक नीरज नैयर, दिनेश शर्मा और विनायक रैणा सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed