फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Son returning from father's rites dies after falling into ditch

पिता के संस्कार से लौट रहे बेटे की खाई में गिरने से मौत

Tue, 11 Jan 2022 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Son returning from father's rites dies after falling into ditch
चंबा। पिता का अंतिम संस्कार कर घर लौट रहे बेटे की घर के समीप पांव फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बासु राम (32) पुत्र जोतु राम निवासी गांव बडेटा साहो के रूप में हुई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। प्रशासन की ओर से बुधवार को मृतक के परिजनों को फौरी राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक विकास खंड चंबा के अधीन बडेटा निवासी बासु राम के पिता की रविवार को मौत हो गई। सोमवार दोपहर बाद मृतक के पिता का संस्कार पैतृक श्मशानघाट पर किया गया। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को अंजाम देकर बासु अन्य लोगों के साथ घर लौट रहा था कि घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर अचानक बर्फ पर बासु ने संतुलन खो दिया और वह खाई में जा गिरा। खाई में बेसुध पड़े युवक को ग्रामीणों ने उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस की देखरेख में चिकित्सीय टीम ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। मृतक माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता के स्वर्ग सिधार जाने के बाद अब उसकी माता के लिए वही एकमात्र सहारा था, जो अब छिन गया है। बासु के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हर आंख नम हो गई है। पुलिस ने उसके चचेरे भाई और अन्य रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए हैं। उन्हें बसु की मौत पर कोई संदेह नहीं है। एएसपी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed