{"_id":"65c3be73734c00245f01546d","slug":"snowfall-snatches-away-job-opportunities-in-private-companies-from-youth-chamba-news-c-88-1-cmb1003-117915-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बर्फबारी ने युवाओं से छीना निजी कंपनी में नौकरी का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बर्फबारी ने युवाओं से छीना निजी कंपनी में नौकरी का मौका
Wed, 07 Feb 2024 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
चंबा। सलूणी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं से बर्फबारी ने रोजगार का मौका छीन लिया। बुधवार को रोजगार उप कार्यालय में बेहद कम संख्या में पहुंचे युवाओं ने यह बात कही।
बिलासपुर की निजी कंपनी सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पद भरने पहुंची थी। कंपनी ने 120 पदों के लिए युवाओं का चयन करना था, मगर बर्फबारी रोड़ा बन गई। इस वजह से बेहद कम बेरोजगार युवा पहुंचे।
जिला रोजगार कार्यालय चंबा के सौजन्य से सुंडला स्थित रोजगार उप कार्यालय में परिसर साक्षात्कार हुए। इसमें छह युवाओं ने भाग लिया। इनमें तीन युवाओं का चयन किया गया। इससे पहले जिला रोजगार कार्यालय चंबा में भी साक्षात्कार हुए। इसमें 22 युवाओं ने भाग लिया। 18 युवाओं का चयन किया गया। सोमवार को रोजगार उप कार्यालय चुवाड़ी में पद भरने के लिए कंपनी पहुंची। इसमें बीस युवाओं ने भाग लिया। 15 युवाओं को नौकरी मिली।
विज्ञापन
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मौसम की वजह से परिसर साक्षात्कार में युवाओं की अपीयरेंस कम रही। कहा कि आगामी माह भी परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
--