{"_id":"7dd73d34ae33271a30ed1cfe7ced129b","slug":"snowfall-in-chamba-chanju-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांजू के दंतूई, मुंडा और कलप्रेई में हुआ तीन फुट ताजा हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांजू के दंतूई, मुंडा और कलप्रेई में हुआ तीन फुट ताजा हिमपात
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 11 Dec 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुराह की चरड़ा चांजू घाटी में जमकर हिमपात हुआ है। यहां के दंतूई, मुंडा व कलप्रेई गांव में तीन फुट तो निचले इलाके के गांव जैसे मैहला, शुमरा, पनिहारका सहित अन्य रिहायशी बस्तियों में एक से डेढ़ फुट तक ताजा बर्फ गिरी है। इससे यहां पर आमजन जीवन लगभग पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
हिमपात होने की वजह से यहां पर शुक्रवार की सुबह से बिजली आपूर्ति बंद हैं, तो देहरा गांव से आगे बर्फबारी से बिजली की तारें भी टूट गई हैं। इसके अलावा एक निजी बस, एक माल वाहक वाहन सहित दो चार टैक्सी वाहन आगामी कुछ दिनों तक यहां पर कैद होकर रह गए।
विज्ञापन
यहां के स्थानीय लोगों में से जगदीश, गुरुदयाल, होशियार सिंह, धर्म सिंह, नारायण दास व प्रहलाद ने बताया कि यह बर्फबारी यहां के किसानों और बागवानों के लिए वरदान साबित होगी। बावजूद इसके अति वृष्टि से लोगों की जान और संपत्ति को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
लिहाजा मौजूदा समय में चांजू चरड़ा के बर्फबारी प्रभावित रिहायशी बस्तियों के लोग मौसम के हालात सुधरने तक अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।
इनसेट
लोगों को सतर्क रहने की है जरूरत : एसडीएम
एसडीएम तीसा हितेश आजाद ने बताया कि पूरे उपमंडल के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। बावजूद इसके छुटपुट नुकसान के अलावा कहीं से खास नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।